Tuesday, August 25

प्रेमी ने ठुकराया तो चाकू ले कर टावर पर चढ़ी युवती,कहा ..’मेरी शादी करवाओ!’.. ढाई घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा

रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड1 में हरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। प्रेमी के अपनाने से इनकार करने से नाराज एक युवती उसे पाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई।वह हाथ में चाकू ली थी ।आत्म हत्या की धमकी दे रही थी।वह लगातार कह रही थी..मेरी शादी करवाओ..!.. वर्ना..जान दे दूंगी!’सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब ढाई घंटे तक चले समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

बताया जाता है कि परेऊंवा निवासी रूबी नामक युवती आदापुर निवासी विवेक से प्रेम करती है। युवती का आरोप है कि विवेक उसे अपनाने को तैयार नहीं है। प्रेम संबंध को लेकर उसने परिजनों के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन निराशा हाथ लगी। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह बौद्धी माई मंदिर के पास एक निजी स्कूल के समीप स्थित एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ अरविंद कुमार ने भी पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने माइकिंग कर युवती से नीचे उतरने की अपील की और काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

करीब 9:30 बजे पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।आश्वासन दिया गया कि उसकी बात सुनी मानी जाएगी।तब युवती नॉर्मल हुई।इसके बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।वहीं,इस सनसनी खेज वाक्या के बाद यह लव स्टोरी काफी चर्चे में आ गई है।

समाजसेवी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस-प्रशासन ने पूरे मामले में काफी सूझबूझ का परिचय दिया। वहीं,वार्ड 1के पार्षद पार्षद ओम कुमार साह ने पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की है।पुलिस अब युवती की मानसिक स्थिति समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!