
विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण और नाटक से बांधा समां, एसएसबी व हरपुर थाना के अधिकारी रहे मौजूद
हरपुर(आदापुर)।(Vor desk)।आदापुर प्रखंड के हरपुर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिंदी-अंग्रेजी भाषण, देशभक्ति गीतों पर नृत्य और विभिन्न नाटकों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘इंडिया वाले’, ‘देश रंगीला’, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘द स्कूल लाइफ’, ‘कश्मीर जिगर के टुकड़ा’ और ‘दिल है हिंदुस्तानी’ सहित कई प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में शिवानी, सौमिया, सेहल, नाजमीन खातून, बंटी, आदर्श, नंदिनी के.डी., डलिया खातून, यागो, आदर्श कुमार, जाकिर हुसैन, सुनो गुरुवे, आशीष, अंशु, आपना, अनिश, धीरज, आमिर अली, बाबू राव, विवेक, अश्मिन और पवन सहित विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों में भाग लिया। विद्यार्थियों की मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना की गई।

समारोह में एसएसबी हरपुर कैंप और हरपुर थाना के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने अधिकारियों के साथ उपस्थित वरीय पत्रकार मनीष सिंह, दैनिक हिंदुस्तान के दीपक अग्निरथ, और वॉयस ऑफ रक्सौल के राजेश केशरीवाल के प्रति आभार जताया।

विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार और प्रधानाचार्य बी.के. सर के मार्गदर्शन में शिक्षकों ओशी सर, शिशुपाल सर, शांति मिस, सिद्धि मिस, वंशिका मिस, साक्षी मिस और सौम्या मिस के सहयोग से समारोह सफल हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों को सराहा।
