Thursday, August 13

अनजान मरीज के लिए रक्तवीर ने बंद कर दी दुकान, पहुंच गए रक्तदान करने

रक्सौल।(Vor desk)। जरूरत के वक्त किसी अनजान की मदद के लिए अपनी दुकान बंद कर रक्तदान करने की मिसाल रक्सौल के रक्तवीर अजय बबल ने पेश की। उनकी इस पहल ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल कायम की।

मोतिहारी में एक मरीज के ऑपरेशन के लिए रक्त की जरूरत थी। कौड़िहार निवासी महेंद्र ठाकुर ने इसकी जानकारी मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य रवि मस्करा को दी। इसके बाद रवि मस्करा ने कोरियाटोला निवासी रक्तवीर अजय बबल से संपर्क किया।

उस समय अजय बबल की सैनेटरी दुकान पर स्टाफ के अनुपस्थित रहने के कारण दुकान की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। मरीज की जरूरत को देखते हुए उन्होंने कारोबार से पहले मानवता को प्राथमिकता दी और दुकान बंद कर रवि मस्करा के साथ वीरगंज स्थित रेडक्रॉस पहुंचकर रक्तदान किया।

अजय बबल की इस पहल की लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचाने का माध्यम है। ऐसे प्रयास समाज में दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!