Wednesday, August 5

नेपाल से शरीर में छिपाकर गांजा ला रहा था 58 वर्षीय व्यक्ति, रक्सौल में गिरफ्तार

रक्सौल ।(Vor desk)। गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से शरीर में छिपाकर गांजा ला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.310 किलोग्राम गांजा और एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया प्रखंड स्थित विशुनपुरवा गांव, वार्ड नंबर 12 निवासी 58 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक व्यक्ति अपने शरीर में गांजा छिपाकर रेलवे ढाला के रास्ते रक्सौल आने वाला है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर रेलवे ढाला के समीप जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

इसी दौरान नेपाल के वीरगंज से रक्सौल की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके शरीर से 2.310 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम राजेश्वर प्रसाद बताया। पुलिस ने उसके पास से एक की-पैड मोबाइल भी बरामद किया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छापेमारी अभियान में पुअनि अमन कुमार, सअनि संजय कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी गौरव कुमार तथा आबकारी थानाध्यक्ष सोनू कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!