
रक्सौल।(Vor desk)। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रक्सौल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के बारा जिला स्थित बसंतपुर निवासी दीपेंद्र महतो के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि नहर रोड, वार्ड नंबर 19 निवासी शंभू तिवारी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उनके घर के परिसर में रखी बाइक चोरी कर एक व्यक्ति भाग रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ दीपेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
छापेमारी अभियान में अमन कुमार और शंभू शाह शामिल रहे।
