
नई टीम को मिल रही बधाइयाँ, महिलाओं को संगठित कर सामाजिक कार्यों को गति देने का लिया संकल्प
रक्सौल।।(Vor desk)। शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शनिवार को कलवार महिला मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अनिता गुप्ता ने किरण गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद किरण गुप्ता को सर्वसम्मति से कलवार महिला मंच का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष की देखरेख में संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें लवली गुप्ता को उपाध्यक्ष, चांदनी गुप्ता को महासचिव, अनिता गुप्ता को उप सचिव, शालू गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा रानी गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया।
संगठन मंत्री के रूप में रौशनी गुप्ता, नेहा गुप्ता, सीमरण गुप्ता और चंचल कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रीती गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा मेनका गुप्ता को सलाहकार मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देवी गुप्ता, अन्नया कुमारी, संगीता जायसवाल, माही गुप्ता, ममता गुप्ता, ममता देवी, नेहा कलवार, पूजा राज, रोहिणी साह, खुश्बू गुप्ता, सारिका गुप्ता, शीबू गुप्ता, रजनी देवी, अंतिमा कुमारी एवं राधा गुप्ता का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण गुप्ता ने कहा कि संगठन की महिलाओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि कलवार महिला मंच समाजहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा तथा अधिक से अधिक महिलाओं को मंच से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में कलवार कल्याण समिति के पदाधिकारी धीरज कुमार गुप्ता, अजय कुमार और चंदन कुमार सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।
