Wednesday, May 6

बिपिन कुशवाहा बने एनयूजे(आई) बिहार के सह संयोजक,मिल रही बधाई!

राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने पत्र प्रेषित कर मनोनयन की दी जानकारी ,मिल रही बधाई

रक्सौल ,पूर्वी चंपारण

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ( इंडिया )के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुवे रक्सौल अनुमंडल के वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुशवाहा को बिहार प्रदेश का सह संयोजक नियुक्त किया है।बिपिन कुशवाहा पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही गांव के निवासी है।
बिपिन कुशवाहा एनयूजे(आई) संगठन में लंबे समय से जुड़े है। वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे रहे है। वे एनयूजे(आई) के बैनर तले कई छोटे- बड़े कार्यक्रमो का आयोजन करते आये है ,जिसमे अंतराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम भी शामिल है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय का अनुभव है। एक निर्भीक वेवाक व बेदाग छवि के पत्रकार है। अभी रक्सौल अनुमंडल संयोजक के पद पर कार्यरत है।उनकी कार्यकुशलता व संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुवे राष्ट्रीय नेतुतब ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर खुसी जाहिर करते हुवे श्री कुशवाहा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व भरोसा जताया है ,मैं उनकी कसौटी पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरा प्रयास हमेशा बिहार के पत्रकारों का मान सम्मान उनके हितों तथा अधिकारों की रक्षा करना और संगठन को और मजबूत बनाना होगा। इधर इनके मनोनयन से पत्रकारों में काफी हर्ष है,बधाई देने वालो का शिलशिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!