
रक्सौल।(Vor desk)। के स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को एक भव्य नागरिक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। इस कार्यक्रम के दौरान नवपदस्थापित थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित जनसमूह ने हेमंत सिंह को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और रक्सौल में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई। वहीं, स्थानांतरित थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को भावभीनी विदाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें लायंस क्लब के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ, इंडो-नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नगर पार्षद सोनू गुप्ता, जेडीयू नेता दिनेश प्रसाद, सन्नी पटेल, जेडीयू नगर अध्यक्ष प्रदीप भारती, कांग्रेस नेता मनोरंजन तिवारी, भारत विकास परिषद के रजनीश प्रियदर्शी और कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति गुप्ता शामिल थीं।

कार्यक्रम में रमेश गुप्ता, राजू गुप्ता, देशबंधु गुप्ता, सोमेश्वर कुशवाहा, निशांत श्रीवास्तव, के. मोहन, राजेश गुप्ता, सुबोध कुमार, तेजबहादुर यादव, समसूदीन आलम तथा राजद नेता सैफुल आलम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की और रक्सौल की शांति एवं विकास के लिए पुलिस और जनता के बीच निरंतर सहयोग और समन्वय का संकल्प व्यक्त किया।
