Wednesday, March 11

रक्सौल पुलिस को मिली नई कमान: प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह बने नए थानाध्यक्ष

​रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने ,बेहतर कार्य कुशलता,व्यवहारिक प्रशिक्षण के उद्देश्य से पुलिस महकमे ने एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार सिंह को रक्सौल थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व हेमंत कुमार सिंह मोतिहारी स्थित पुलिस कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे।वे 2024बैच के हैं।इस नियुक्ति के साथ ही तत्कालीन थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।
​यह प्रशासनिक बदलाव कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्सौल भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक अत्यंत संवेदनशील शहर है, जहाँ वर्तमान में नेपाल में सरकार गठन की प्रक्रिया और स्थानीय स्तर पर नगर परिषद चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही, यह फेरबदल पश्चिम चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय द्वारा रक्सौल डीएसपी कार्यालय के हालिया निरीक्षण के ठीक बाद हुआ है, जो स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब नए थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के सामने सीमावर्ती क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आगामी चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!