Saturday, March 7

नेपाल चुनाव के लिए भारत की बड़ी मदद: वीरगंज में सौंपी गई वाहनों की चौथी खेप

वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल में आगामी आम चुनावों को निष्पक्ष और सफल बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए भारत सरकार ने सहायता सामग्री की चौथी किस्त नेपाल को सौंप दी है। रविवार को वीरगंज में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान भारतीय महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा ने औपचारिक रूप से सहायता सामग्री के दस्तावेज पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी (CDO) भोला दाहाल को सुपुर्द किए।

रसद और परिवहन क्षमता में होगा इजाफा

भारत ने उपहार स्वरूप इस चौथी खेप में एक-एक टन क्षमता वाले 30 ट्रक और अन्य आवश्यक चुनावी उपकरण प्रदान किए हैं। दूतावास के वाणिज्य दूत सह सूचना अधिकारी मनीष दास ने बताया कि भारत अब तक चुनावी सहायता की विभिन्न किस्तों में 580 से अधिक गाड़ियाँ और तकनीकी सामग्रियां नेपाल को हस्तांतरित कर चुका है।इसका उदेश्य दुर्गम क्षेत्रों में चुनावी सामग्री पहुँचाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए परिवहन क्षमता को मजबूत करना है।

अटूट मित्रता का प्रतीक

महावाणिज्य दूत श्री मीणा ने कहा कि यह सहयोग भारत और नेपाल के बीच की बहुआयामी विकास साझेदारी और अटूट मित्रता का प्रतीक है। वहीं, पर्सा के सीडीओ भोला दाहाल ने समय पर मिली इस सहायता के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये वाहन चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!