Saturday, March 7

नन्हें सितारों की उपलब्धियों से जगमगाया ‘ग्रो जीनियस’ का आंगन, प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न


​रक्सौल।(Vor desk)।
लक्ष्मीपुर स्थित शहर के अग्रणी शिक्षण संस्थान ‘ग्रो जीनियस प्ले स्कूल’ में शनिवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण और हर्षोल्लास के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हें विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके भविष्य के सपनों की झलक देखने को मिली।
​पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
​समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती गरिमा जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका राय, श्रीमती सुप्रिया ड्रोलिया एवं विद्यालय की प्राचार्या सह निदेशक शिखारंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां


​विद्यालय के नन्हें कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में ​ड्रीम वॉक रहा,जिसमे बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में सजकर अपने भविष्य के सपनों को मंच पर जीवंत किया।इसके साथ ही ​संदेशात्मक नाट्य प्रस्तुति :’सेव ट्रीज़, सेव अर्थ’ के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की मार्मिक अपील की।
इसी तरह ​विद्यार्थियों ने संस्कार और शिक्षा से जुड़े ‘विद्यार्थी पंच लक्षणम्’ श्लोक का सस्वर पाठ कर अनुशासन और ज्ञान की महत्ता बताई।

​गाउन और मेडल पाकर खिले चेहरे
​दीक्षांत समारोह के मुख्य चरण में यूकेजी से उत्तीर्ण 14 विद्यार्थियों को पारंपरिक गाउन, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने बच्चों को स्नातक की तर्ज पर गाउन पहने देख अभिभावक भाव-विभोर हो गए और इस ऐतिहासिक पल को कैमरों में कैद किया।

इन्होंने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
​कार्यक्रम में रजनीश प्रियदर्शी और अमित उपाध्याय सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं—पायल, अलका, शिवानी, अनु, संजना, रितिका, सुहाना, साक्षी, आकृति एवं अदिति मैम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
​सम्मानित होने वाले मुख्य छात्र-छात्राएं:
सान्वी चौधरी, नव्या बंसल, नित्या बंसल, नित्या शर्मा, माधव अग्रवाल, किशन पुजन, रेयांश गुप्ता, वंश मरोदिया, वान्या सिखारिया, अन्या कुमारी, गौरांश दरगर, नंदिनी कुमारी, आन्वी कुमारी एवं रितिका कुमारी।

क्या कहा स्कूल प्रबंधन ने

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य सह निर्देशक शिखा रंजन ने कहा कि
​”यह समारोह बच्चों के शैक्षणिक जीवन की पहली बड़ी उपलब्धि है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों को उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना अनिवार्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!