Saturday, March 7

वीरगंज में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू, नेपाल सेना ने संभाली कमान

रक्सौल/वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज के श्रीपुर में रविवार रात दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भारी पथराव और झड़प के बाद उपजे तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह पौने दस बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू (Curfew) लागू कर दिया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए नेपाल सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) को सड़कों पर उतार दिया गया है।

झड़प में आधा दर्जन घायल, पुलिस ने की लाठीचार्ज

​मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात शुरू हुई झड़प को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस हिंसा में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मामले में संलिप्तता के संदेह में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक नेकपा एमाले नेता की तलाश जारी है।

इन इलाकों में लगा है कर्फ्यू

​प्रमुख जिलाधिकारी भोला दहाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कर्फ्यू वीरगंज महानगर के निम्नलिखित ‘चार किला’ क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा:

  • उत्तर: पावर हाउस चौक (वार्ड नं. 14)
  • दक्षिण: शंकराचार्य गेट/मैत्री पुल क्षेत्र (वार्ड नं. 16)
  • पूर्व: बाईपास रोड
  • पश्चिम: सिरसिया पुल (वार्ड नं. 25)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!