
रक्सौल।(Vor desk)।
रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कार्यरत यूनिसेफ के ब्लॉक मोबाइलाइजेशन कोऑर्डिनेटर (BMC) अनिल कुमार के असामयिक निधन पर शनिवार को पीएचसी परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय समाजसेवी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
शनिवार दोपहर 01:00 बजे जुटेगा स्वास्थ्य महकमा
पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर ठीक 1:00 बजे अस्पताल परिसर में आयोजित होगी। इस गरिमामयी सभा में जिला स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सा जगत से जुड़े कर्मी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
शाम को होगा श्राद्ध कार्यक्रम
अस्पताल परिसर में आयोजित शोक सभा के उपरांत, दिवंगत अनिल कुमार का श्राद्ध कार्यक्रम उनके चावल बाजार स्थित निजी निवास पर आयोजित है। परिजनों के अनुसार, श्राद्ध की रस्में शाम 6:00 बजे से प्रारंभ होंगी, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध जन और संबंधी सम्मिलित होंगे।
कार्यक्षेत्र में शोक की लहर
उल्लेखनीय है कि बीते 2 फरवरी को अनिल कुमार अपने आवास से ड्यूटी के लिए पीएचसी रक्सौल आ रहे थे, तभी रास्ते में अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से उनका निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि पूरे सामाजिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। सहकर्मियों ने उन्हें एक मृदुभाषी और समर्पित कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया है।
