Sunday, March 8

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर प्रखंड कार्यालय रक्सौल पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन!


रक्सौल ।(Vor desk)।शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत प्रखंड काँग्रेस कमिटी रक्सौल द्वारा प्रखंड कार्यालय रक्सौल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। अध्यक्षता प्रखंड काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि के साथ हुई।
मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बजट में कटौती और 60:40 के नए वित्तीय फॉर्मूले से बिहार जैसे राज्यों में यह योजना संकट में है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मनरेगा के मूल स्वरूप और नाम से छेड़छाड़ बंद कर इसका बजट बढ़ाया जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के हक और 15 दिनों के भीतर भुगतान की व्यवस्था प्रभावित हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व मुखिया सह कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह,नगर अध्यक्ष छोटे लाल चौरसिया,महिला प्रखंड अध्यक्ष अंजनी गुप्ता,ईश्वर चंद्र प्रसाद,शिवपूजन प्रसाद,युगल किशोर तिवारी,जावेद अंसारी,उदय कुमार यादव,शेषनाथ यादव,आकाश कुमार पासवान,हैदर अली,चंदेस्वर यादव,मुमताज खान,भरत ठाकुर,गेना यादव,अब्दुल कलिम,धर्मेंद्र यादव,मिथिलेश कुमार,राजू राम,दिनेश राम,छोटे मिश्रा,घनश्याम कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!