
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल में बुधवार 28.01.26 और गुरुवार 29.01.26 को सुबह 11 बजे से लेकर संध्या 06 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विधुत आपूर्ति में कटौती का मुख्य कारण इंडस्ट्रीयल फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य को बताया गया है।
मेंटनेंस कार्य के कारण रक्सौल के इंडस्ट्रीयल फीडर से दोनों दिन विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से संध्या 06 बजे तक बंद रहेगी ।
सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने इस फीडर से आपूर्ति होने वाले ज्यादातर औद्योगिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।
श्री रंजन ने बताया कि इंडस्ट्रीयल फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है। ताकि आगामी ग्रीष्म और बरसात के समय में और बेहतर तथा निर्बाध आपूर्ति किया जा सके.
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जायेगा.
