Saturday, March 7

रक्सौल: NH-28A पर चलती इनोवा बनी आग का गोला, बाल-बाल बची दो लोगों की जान

रक्सौल (बिहार)।(Vor desk)।दिल्ली और काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग NH-28A पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुरानी इनोवा कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। यह हादसा रक्सौल के समीप ओवरब्रिज से को-ऑपरेटिव कॉलेज जाने वाली सड़क पर हुआ।

चलती कार बनी आग की लपट

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर सामान्य रूप से चल रही थी कि तभी अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार सवारों ने सूझबूझ दिखाई और जैसे ही आग की भनक लगी, वे तुरंत वाहन से बाहर कूद गए। इस तत्परता की वजह से चालक समेत दोनों यात्री सुरक्षित हैं।

फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!