
रक्सौल।(Vor desk)। आगामी 24 जनवरी को रक्सौल के मेन रोड स्थित कर्पूरी आश्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोपहर 01:00 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव करेंगे।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रक्सौल विधानसभा के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सह वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी प्रसाद शामिल होंगे, जो जननायक के आदर्शों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने और अतिथियों के अभिनंदन के लिए युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अरमान आलम, अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राम, अतिपिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष नीतेश गुप्ता और अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष हसीबुर रहमान मुख्य स्वागतकर्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।
रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता प्रमोद राय इस पूरे कार्यक्रम के आयोजक हैं। उन्होंने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराने के लिए इस जयंती समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
