Saturday, March 7

रक्सौल की बेटी तुलसी ने रचा इतिहास, ‘एसोसिएट एक्चुअरी’ का प्रतिष्ठित खिताब पाकर बढ़ाया मान

​रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के पोस्ट ऑफिस रोड निवासी स्व. गोपीराम धानोठिया की पौत्री और गणेश धानोठिया एवं सुशीला धानोठिया की सुपुत्री तुलसी ने ‘इंस्टीट्यूट एंड फैकल्टी ऑफ एक्चुअरीज, यूके’ द्वारा प्रदान किया जाने वाला ‘एसोसिएट एक्चुअरी’ का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया है। तुलसी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि भारत में वर्तमान में केवल एक हजार से बारह सौ के बीच ही पेशेवर एसोसिएट एक्चुअरी मौजूद हैं। इस कठिन मुकाम को हासिल करने के बाद तुलसी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे शहर में खुशी की लहर है।

​अपनी सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए तुलसी ने बताया कि एक एसोसिएट एक्चुअरी वह पेशेवर होता है जो एक्चुरियल साइंस की सभी मुख्य परीक्षाओं (कोर प्रिंसिपल्स और कोर एप्लीकेशंस) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लेता है। यह वित्तीय जोखिमों का सटीक विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञों के करियर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है। अपनी शैक्षणिक यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी दसवीं तक की शिक्षा डीपीएस बीरगंज (नेपाल) और विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार से हुई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रसिद्ध लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

​तुलसी ने अपनी इस असाधारण सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। बेटी की इस वैश्विक उपलब्धि पर पिता गणेश धानोठिया ने भावुक होते हुए कहा कि तुलसी ने अपनी मेहनत से परिवार और रक्सौल का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ सहित रमेश धानोठिया, नरेश धानोठिया, महेश अग्रवाल,रजनीश प्रियदर्शी, दिनेश धानोठिया, बसंत जालान और शंभु प्रसाद चौरसिया जैसे गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!