
रक्सौल।(Vor desk)।: शहर के लक्ष्मीपुर स्थित होटल आयुष्मान पैलेस परिसर में स्वदेश निर्मित मैक्सट्रॉन कंपनी के ई-स्कूटी शोरूम का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, केसरिया के पूर्व प्रत्याशी वरुण विजय, पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, कांग्रेस नेता अखिलेश दयाल, पूर्व प्रमुख नूरुल हसन, मुखिया नायाब आलम, सरपंच हीरो बाबू, मुखिया गुड्डू आलम, जाने आलम, नसीमुल हक, कबीर आलम और व्यवसायी गणेश धनोटिया ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण प्रदूषण के दौर में इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य की असली जरूरत हैं।
शोरूम के संचालक सैफुल आजम ने कंपनी की खूबियों की जानकारी देते हुए बताया कि मैक्सट्रॉन एक पूर्णतः स्वदेशी ब्रांड है, जो भारतीय सड़कों और आम आदमी की जेब को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन ई-स्कूटियों की सबसे बड़ी विशेषता इनकी किफायती कीमत है, जिसकी शुरुआत मात्र ₹34,999 से होती है। माइलेज के मामले में भी यह बेहद प्रभावी है, जो एक बार चार्ज होने पर मॉडल के अनुसार 60 किलोमीटर से लेकर 150 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। आज के समय में जहां मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए पेट्रोल का खर्च बोझ बनता जा रहा है, वहां मैक्सट्रॉन की यह ई-स्कूटी भारी बचत के साथ प्रदूषण मुक्त सफर का विकल्प प्रदान करती है।
उद्घाटन समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। मौके पर पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, कांग्रेस नेता अब्दुल हफीज अंसारी, पिपरा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध यादव, युवा जिला अध्यक्ष म. असलम, राजद नेता सुनील कुशवाहा, फखरुद्दीन आलम, रिजवान अंसारी, मनोरंजन तिवारी, मृणाल किशोर, प्रो. श्यामभू शलभ, भैरव गुप्ता, राजकिशोर राय, कुंदन सिंह, शमसुद्दीन आलम और सोनू अहमद सहित हजारों की संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर संचालक को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने माना कि स्थानीय स्तर पर ऐसे शोरूम खुलने से लोगों को अब आधुनिक और किफायती तकनीक वाले वाहन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
