
रक्सौल (vor desk)।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए महागठबंधन नेता सह रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर मंगलवार को भव्य दही-चूड़ा महाभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के हर वर्ग, धर्म और जाति के लोग एक साथ मिल-बैठकर शामिल हुए।
विशिष्ट खान-पान और सामाजिक सम्मान
भोज की शुद्धता और स्वाद का विशेष ख्याल रखते हुए पश्चिमी चंपारण के चनपटिया से चूड़ा और गुड़ मंगवाया गया था, वहीं पटना और गया का मशहूर तिलकुट परोसा गया। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के शंभू चौरसिया, विमल श्राफ, मोहम्मद निजामुद्दीन, व्यवसायी दिनेश प्रसाद गुप्ता, बसंत जलान और मिंटू अग्रवाल ने श्री यादव को सम्मानित कर मकर संक्रांति की बधाई दी।
सरकार पर तीखा हमला: “राजतंत्र नहीं, प्रजातंत्र है हमारा मुल्क”
संबोधन के दौरान रामबाबू यादव ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा:बिहार सरकार अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न कर रही है। बेतिया राज की भूमि के नाम पर उन निर्दोष लोगों को तंग किया जा रहा है जो आजादी के पहले से वहां बसे हैं।उन्होंने अवैध उगाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रक्सौल शहर में नोटिस भेजकर लोगों को डराया जा रहा है और पैसों की उगाही का खेल चल रहा है।उन्होंनेआंदोलन की चेतावनी देते हुए लगा की इस मुद्दे पर बड़ा जनांदोलन होगा
उन्होंने जनता से अपने विधायक और सांसद का घेराव करने की अपील की। श्री यादव ने चेतावनी दी कि यदि यह ‘काला कानून’ वापस नहीं लिया गया, तो बिहार की जनता नेपाल की तरह कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।
इस महाभोज में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से ध्रुव प्रसाद श्रीवास्तव, हफीज अंसारी, सरपंच लक्ष्मण चौरसिया, मुस्तजाब आलम, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद नबि हसन अंसारी, कमरुद्दीन मंसूरी, सुनील कुशवाहा, संजय पांडे, नुरुल्लाह खान, हृदेश चौरसिया, सैफुल आजम, सच्चिदानंद सिंह, पवन यादव, मनोज पासवान, रविंदर कुमार राम, वीर बहादुर यादव, लाल किशोर प्रसाद, गणेश झा आदि उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था राजेश शाह और अनिल कुमार की देखरेख में संपन्न हुई।
