
रक्सौल।(Vor desk)।स्वच्छ रक्सौल के तत्वावधान में संचालित महिला शेल्टर होम एवं प्रशिक्षण केंद्र में आज एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 57 बच्चियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका दारा जी द्वारा प्रतिभागियों को सौंदर्य, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारियाँ दी गईं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने में सहायक सिद्ध होगा।संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि स्वच्छ रक्सौल निरंतर महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य करता आ रहा है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
