Sunday, March 8

रक्सौल: कड़ाके की ठंड में असहायों का सहारा बना प्रशासन, एसडीएम ने बांटे कंबल

रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्र में जारी भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने राहत अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार ने स्वयं प्रखंड के धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत का दौरा किया और वहां के अत्यंत गरीब एवं वंचित परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया。

​इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है, जो आर्थिक अभाव के कारण गर्म कपड़े खरीदने में असमर्थ हैं। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच लगभग एक दर्जन असहाय लोगों को चिन्हित कर कंबल दिए गए हैं, ताकि उन्हें इस जानलेवा सर्दी से राहत मिल सके। मौके पर अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाव हेतु सावधानी बरतने की सलाह भी दी। इस मदद के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने अनुमंडल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!