
❄️
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। रक्सौल में कड़ाके की बढ़ती ठंड के बीच, भाजपा नेत्री पार्वती तिवारी ने रविवार रात को एक मानवतावादी पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। प्रमुख बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर बीती रात्रि उन्होंने असहाय महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों को गरम कंबल देकर उन्हें ठंड से बचाया।
भाजपा जिला महिला मोर्चा रक्सौल की महामंत्री के रूप में सक्रिय पार्वती तिवारी ने सड़कों पर घूमकर लोगों से सीधा संवाद किया और कहा कि “दीन-दुखियों की सेवा ही सच्ची सेवा है”।
इस नेक कार्य में पार्वती तिवारी की माता हीरा देवी और उनके भाई व भाजपा जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक आर्यन तिवारी ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया।
