Sunday, March 8

वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

● 12 सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को दी गई भावपूर्ण विदाई

वीरगंज।(Vor desk)। सीमावर्ती वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में एक साथ 12 प्राध्यापकों को भावपूर्ण विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम का आयोजन त्रि. वि. प्राध्यापक संघ, कैंपस इकाई समिति द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक संघ के सभापति डॉ. प्रमोद कुमार कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रो. पंत कुमार साह ने किया।

प्रमुख अतिथि के रूप में दाता परिवार सदस्य संजय कुमार एवं शशि रंजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त करने वाले प्राध्यापक प्रो. शत्रुघ्न यादव, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. अमर कुमार मिश्रा, प्रो. राययतीन्द्र प्रसाद, प्रो. रजनीकांत मिश्र, डॉ. गौतम रंजन, प्रो. अनिल कुमार रमन, प्रो. कुर्बान हबारी, डॉ. वैद्यनाथ प्रसाद, डॉ. उमेश श्रीवास्तव, प्रो. शंकरमान श्रेष्ठ, प्रो. ओम द्विवेदी को अंगवस्त्र, दोशाला, मेडल, कदर पत्र समेत स्नेह भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैम्पस प्रमुख प्रो. मोहन प्रसाद यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कैंपस के वरीय प्राध्यापक डॉ. स्वयंभू शलभ ने बताया कि सहकर्मी प्राध्यापकों ने अवकाश प्राप्त कर रहे प्राध्यापकों की दीर्घकालीन सेवा और योगदान को याद किया और उनके सुस्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए अपने अपने उद्गार व्यक्त किये। इस मौके पर प्रो. अमर कुमार मिश्र ने एक मार्मिक गीत सुनाया वहीं प्रो. शंकरमान श्रेष्ठ ने एक मार्मिक कविता सुनाकर विदाई के माहौल को गमगीन बना दिया।

इस कार्यक्रम में कैंपस के पूर्व अवकाश प्राप्त प्राध्यापकों को भी आमंत्रित किया गया था। सम्मान कार्यक्रम के बाद आयोजित रात्रि भोज में सभी प्राध्यापकगण सामुहिक रूप में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!