
रक्सौल।(Vor desk)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) बिहार की रक्सौल अनुमंडल इकाई के तत्वावधान में गत दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ को श्रद्धांजलि देने के लिए लक्ष्मीपुर रक्सौल स्थित वाईएस रिसोर्ट के सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।

इस हृदय विदारक घटना से आहत पत्रकारों ने सर्वप्रथम दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत, सभी उपस्थित पत्रकारों ने स्व. रेयाज आलम ‘लड्डू’ के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए।सभी उपस्थित पत्रकारों ने बारी बारी से उन्हें याद किया और उनकी जिंदादिली,दिलेरी,निर्भीकता,मिलनसारिता,लेखनी को याद करते हुए सभी भावुक हो गए। सभी की आंखे इस मौके पर नम हो गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने की। उन्होंने पत्रकार ‘लड्डू’ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक निर्भीक पत्रकार होने के साथ-साथ नेक दिल इंसान भी थे। बिपिन कुशवाहा ने कहा कि रेयाज आलम अत्यंत जुझारू व्यक्ति थे और उन्होंने अपनी मेहनत व ईमानदारी के बल पर समाज में एक अच्छी पहचान बनाई थी।
उनकी दर्दनाक मौत ने सबका दिल झकझोर कर रख दिया है और इस घटना से पूरा क्षेत्र काफी आहत व मर्माहत है। उन्होंने कहा कि भले ही पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें सदैव हमारे साथ रहेंगी।
वहीं, वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार सिंह,सोमेश्वर वर्मा,दीपक अग्निरथ,राजेश केशरीवाल,धमेंद्र दुबे आदि ने एक स्वर में कहा कि ढाई दशक के कैरियर में भाई रेयाज आलम लड्डू ने काफी निर्भीकता,ईमानदारी और समर्पण के साथ पत्रकारिता की।जिले में वे पत्रकारिता के स्तंभ थे।उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने रेयाज आलम के अग्रज मेराज आलम को एक स्वर से विश्वास दिलाया कि पत्रकार समाज आपके परिवार के साथ सदैव खड़ा है।सभी आपके भाई की तरह आपके साथ है और रहेंगे।
इस श्रद्धांजलि सभा में वरीय पत्रकार मनीष कुमार सिंह, सोमेश्वर वर्मा, दीपक अग्निरथ, धर्मेंद्र कुमार दुबे, डी एन कुशवाहा, अभिषेक कुमार पांडेय, लव कुमार चौबे, राजेश केसरीवाल, रविरंजन वर्मा, मेराज आलम, पप्पू कुमार गिरी, साहिल राजा, सुनील कविराज, कुमार राकेश रंजन, नवीन मणि गिरी, संजय कुशवाहा, उदय कुमार श्रीवास्तव, निर्भय कुमार, अशोक कुमार यादव, योगेंद्र यादव, जितेंद्र पंडित, कृष्ण कुमार प्रजापति, राजेश कुमार चौरसिया, कुन्दन कुमार, पवन किशोर कुमार कुशवाहा, दीपक कुमार और समाजसेवी नुरूलाह खान, समाजसेवी रवि मस्करा आदि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
