
रक्सौल।(Vor desk)। नकरदेई पुलिस को गुरुवार को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भकुरहिया गांव के दक्षिण में स्थित बसवारी के बगान में छापामारी की और वहाँ से स्मैक जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद सामग्री की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।
इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आदापुर निवासी प्रेम कुमार, रुणु कुमार गिरी, और नकरदेई निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष भरत कुमार ने इस आशय की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को इन तीनों के मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का संदेह है। बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि उसकी शुद्धता और वास्तविक प्रकार की पुष्टि हो सके। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है, जिससे पुलिस को इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
