Saturday, March 7

पत्रकार रेयाज आलम ‘लड्डू’ के निधन पर शोक, रक्सौल में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा

रक्सौल।(Vor desk)।वरिष्ठ पत्रकार रेयाज आलम, जिन्हें प्यार से ‘लड्डू’ के नाम से जाना जाता था, के रक्सौल में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन से स्थानीय पत्रकारिता जगत और उनके शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। इस हृदयविदारक घटना से पूरा समुदाय आहत व मर्माहत है।

​दिवंगत आत्मा की शांति और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया है। यह श्रद्धांजलि सभा 29 नवंबर 2025 दिन शनिवार को सुबह 11:30 बजे वाईएस रिसोर्ट, लक्ष्मीपुर रक्सौल के सभागार में आयोजित की जाएगी।

​एनयूजेआई (NUJI), रक्सौल इकाई के अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने सभी मित्रों, सहयोगियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे उक्त श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुँचकर दिवंगत रेयाज आलम को श्रद्धासुमन अर्पित करें। पत्रकार रेयाज आलम का जाना रक्सौल के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!