Saturday, March 7

रक्सौल में संविधान दिवस की धूम:भरतमही उमवि की प्रभात फेरी ने बढ़ाया आकर्षण,कई विद्यालयों में प्रस्तावना वाचन व नशा-मुक्ति का संदेश

रक्सौल।(Vor desk)। संविधान दिवस के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतमही की प्रभात फेरी सबसे प्रमुख रही। प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय के नेतृत्व में साइको छात्र-छात्राओं ने “संविधान जिंदाबाद”, “नशा छोड़ो, शिक्षा से जोड़ एवं बाबासाहेब अमर रहें..के नारों के साथ पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शिक्षक मृत्युंजय कुमार गिरी, संजय कुमार राम सहित विद्यालय परिवार शामिल रहा।


राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय, रक्सौल में प्रधानाध्यापक मुनेश राम के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा बच्चों को शिक्षा व सं वैधानिक मूल्यों की जानकारी दी गई। शिक्षिका पूनम कुमारी और गुप्ता निशा रानी भी उपस्थित रहीं।मध्य विद्यालय पनटोका में प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में प्रस्तावना वाचन किया गया। मौके पर शिक्षक सुभाष प्रसाद यादव, मोहम्मद सैफुल्लाह, मुकेश रंजन, रूपा कुमारी, बबीता कुमारी, कविता कुमारी, आसमा खातून, स्मिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
बीईओ ब्रजेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि संविधान क्षमता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता पर आधारित समाज का मार्गदर्शक है। उन्होंने नशामुक्ति व बच्चों की शिक्षा को सबसे बड़ा संकल्प बताया।
रक्सौल के सभी विद्यालयों में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम में दिनेश कुमार को छोड़ कर छोटेलाल राय प्रधानाध्यापक, मृत्युंजय कुमार गिरी ,संजय कुमार राम ,मंजर हुसैन ,मोहम्मद एनामुल्ला ,रूही कुमारी, रुचि कुमारी, शिल्पा कुमारी, प्रेम सागर, कुमारी अपराजिता तथा विद्यालय के लगभग 400 बच्चे इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!