Tuesday, March 10

रक्सौल की बेटी ने बढ़ाया मान, निशा कुमारी मिश्रा ने हासिल की बीडीएस की डिग्री

​रक्सौल ।(Vor desk)।शहर के वार्ड नं. एक स्थित शिव हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले समाजसेवी ओमप्रकाश मिश्रा और संजू मिश्रा की होनहार बेटी निशा कुमारी मिश्रा ने बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की डिग्री हासिल करके न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे शहर का मान बढ़ाया है। निशा की इस बड़ी सफलता पर उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों और इष्ट मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है, और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

​बचपन से ही मेधावी रही निशा का यह मुकाम हासिल करना मिश्रा परिवार के लिए कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है। अपनी शैक्षणिक यात्रा के बारे में बताते हुए निशा ने कहा कि उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान डंकन एकेडमी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने +2 की पढ़ाई चेन्नई से की और कोटा (राजस्थान) स्थित एलेन इंस्टिट्यूट से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की, जहाँ उन्होंने सभी आंतरिक परीक्षाओं को डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण किया।

​अपनी सफलता की गाथा लिखते हुए, निशा ने मध्य प्रदेश के मानसरोवर डेंटल कॉलेज से बीडीएस की डिग्री हासिल की। बड़ी बात यह है कि उन्होंने इस दौरान सभी सेमेस्टर की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी महीने की तेरह तारीख को संपन्न हुए दीक्षांत समारोह में, निशा को मध्य प्रदेश सरकार में विधानसभा स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर के हाथों बीडीएस की मानद डिग्री प्रदान की गई। निशा ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने पूज्य पिता ओमप्रकाश मिश्रा, माता संजू मिश्रा और अपने सभी गुरुजनों को दिया है।

​बेटी के डॉक्टर बनने पर पिता ओमप्रकाश मिश्रा ने अपनी अपार खुशी व्यक्त करते हुए उसे आशीर्वाद दिया और कहा कि निशा बेटी ने मेडिकल की इस कठिन परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर डॉक्टर बनकर हम सभी को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, अंबेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम,डा मुराद आलम,नुरुल्लाह खान,बसंत जालान,सेवानिवृत्त माल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा के रजनीश प्रियदर्शी, लोकेश मिश्रा, योगिता कुमारी मिश्रा, बच्चा मिश्रा, रक्सौल स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार, वार्ड नं एक के वार्ड पार्षद ओम कुमार साह, नीतेश ठाकुर कई गणमान्य लोगों ने निशा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!