Saturday, March 7

रामगढ़वा के भैंसड़ा में वोट कराकर लौट रही पोलिंग टीम हादसे का शिकार, सुरक्षाकर्मी सहित 5 लोग घायल


मोतिहारी/रक्सौल ।(Vor desk)।बिहार:
बिहार विधानसभा चुनाव के तहत मतदान संपन्न कराकर लौट रही एक पोलिंग पार्टी की गाड़ी मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैंसड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कुल पाँच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो अर्द्धसैनिक बल के जवान, एक मोतिहारी पुलिस की महिला कर्मी, और दो मतदानकर्मी शामिल हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया।बताया गया कि हादसे के तुरंत बाद, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और शेष पोलिंग पार्टी के सदस्यों को सुरक्षाकर्मियों के साथ तत्काल दूसरी गाड़ी से सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!