Sunday, March 8

भाजपा के हुए पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता सुरेश यादव,चुनाव पूर्व ‘खेला’ से रक्सौल महागठबंधन खेमा में खलबली,कहा-पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में ही विकसित होगा बिहार !

पटना/रक्सौल ।(Vor desk)।चुनाव के ठीक पहले राजद नेता सुरेश यादव भारतीय जनता पार्टी के हो गए।उन्होंने सोमवार को लोक तंत्र के महापर्व की बेला में पटना में उप मुख्य मंत्री सह भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सम्राट चौधरी के समक्ष पार्टी ज्वाइन कर लिया।रक्सौल विद्यान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता सुरेश यादव के भाजपा ज्वाइन करने से पूरा सियासी गणित उलट पुलट होता दिख रहा है।यादव मतों पर खासा असर पड़ना तय माना जा रहा है।सुरेश यादव समर्थक भी जहां हतप्रभ हैं वहीं,रक्सौल महागठबंधन खेमा में खलबली मच गई है। यहां जनता दल यू के कद्दावर और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के आनन फानन में कांग्रेस ज्वाइन करने और उन्हें टिकट दिए जाने के बाद नाराजगी बनी हुई थी।एक ओर जहां राजद नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव की चुप्पी बनी हुई है,वहीं,रविवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी के पक्ष में निकले रोड शो में उनकी उपस्थिति नहीं होना चर्चा का विषय बन गया था।इसी बीच इस ‘खेला’ ने सनसनी फैला दी।

बिहार विधान सभा चुनाव2025 के तहत 11नवंबर को दूसरे चरण में रक्सौल में चुनाव होने हैं।महागठबंधन की ओर से रक्सौल से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं,जो एनडीए की ओर से भाजपा के निवर्तमान विधायक प्रमोद सिन्हा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।बीते दिनों चुप्पी तोड़ते हुए महागठबंधन के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सह राजद नेता सुरेश यादव ने माता के सम्मान में महागठबंधन के साथ मैदान में नारा देते हुए श्री बिहारी के साथ सक्रिय हुए थे।चुनाव में राजद के टिकट के प्रबल दावेदार श्री यादव ने कांग्रेस खाते में सीट जाने के बाद पूर्व मंत्री श्याम बिहारी के पक्ष में महागठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया था और भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ऐलान किया था कि सांसद और विधायक के साजिश से ही मेरी मां नगर परिषद सभापति धुरपति देवी को गलत आरोप लगा कर पद मुक्त कर दिया गया ।

भाजपा ज्वाइन करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुरेश यादव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राज्य एवं देश हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर, बिहार एवं रक्सौल के सतत् विकास के लिए मैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं ।

मोदी जी और नीतीश जी का नेतृत्व ही बिहार को एक विकसित राज्य बना सकता है और रक्सौल के लिए भी हमारा यही दृढ़ संकल्प है ।

यही नहीं उन्होंने भाजपा के राज्य और केंद्रीय नेतृत्व का बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए हर्ष भी जाहिर किया।

इस प्रकरण को लोग सभापति पद पर वापसी के लिए सुविधा की राजनीति से जोड़ रहे हैं,वहीं,कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री श्याम बिहारी के यहां महागठबंधन में सक्रिय होने के बाद इस बात पर अंदरूनी खलबली और चर्चा बनी हुई है कि अब उनकी पारिवारिक विरासत ही आगे बढ़ेगी।श्री बिहारी अपने पुत्र को आगे करेंगे।वहीं, पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद और रमा देवी की पुत्री रागिनी की चुनाव कैंपेनिंग में बढ़ती लोकप्रियता और सक्रियता ने भी विरोधियों के माथे पर बल ला दिया है,जिनकी भी रक्सौल से लड़ने की चर्चा तेज थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!