Sunday, March 8

भोजपुरी सुपरस्टार सह पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ पहुंचे प्रमोद सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार को रक्सौल ,कहा-‘जो श्री राम का नहीं,वो किसी काम का नहीं’!

रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को देखते हुए पूर्वी चंपारण में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सुपरस्टार ,पूर्व सांसद और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने गुरुवार को रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। रक्सौल के जटियाही स्थित एक निजी स्कूल के ग्राउंड मे आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोग निरहुआ को सुनने के लिए उमड़े।आते ही उन्होंने भोजपुरी में कहा-आप सभी लोगों को निरहुआ रिक्शा वाला का प्रणाम बा!लोगों ने आवाज दिया निरहुआ भैया जय श्री राम..उन्होंने दोहराया -‘जय श्री राम जय श्री राम’!इस पर खूब तालियां और सीटियां बजी।इस जनसभा में यूपी के उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने निरहुआ और श्री पाठक का स्वागत किया।

पिछली बार 40हजार से जिताया,इस बार भी प्रमोद सिन्हा को जिताइए और बिहार में विकास की रफ्तार बनाए रखिए

निरहुआ के फिल्म की शूटिंग रक्सौल में हुई थी और वे बाद मै काफी फेमस हो गए,हालाकि,वे इसे नहीं भूलते।यहां अपने संबोधन में निरहुआ ने कहा कि बिहार की जनता विकास चाहती है, जो केवल एनडीए गठबंधन के सत्ता में आने से ही संभव है।
उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पिछली बार भी मैं आया था निवेदन करने और आप सबका बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला।उनकी प्रचंड जीत हुई।आपने प्रमोद सिन्हा जी को 40हजार से जिताया था।आपके आशीर्वाद का ही नतीजा है कि हमारे बिहार में रफ्तार पकड़ा है।एनडीए की सरकार हमारे बिहार को रफ्तार पकड़ा चुकी है।इस बार फिर निवेदन करने आएं हैं कि बिहार के रफ्तार को रुकने नहीं देना है।यह नौजवान, माता बहनों की सरकार है,इसकी रफ्तार बनी रहनी चाहिए।

भोजपुरी गीतों से झुमाया

जय श्री राम अंकित पिला गमछा ,गुलाबी कुर्ता और काला चश्मा धारण किए निरहुआ ने अपने संबोधन में भोजपुरी गीतों का भी सहारा लिया, जिनके माध्यम से उन्होंने लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि तोहनी त हमरा बारे में जानबे करेला लोग-‘भोजपुरिया जवान ..ना सहे गुमान..,ओहि बतीइया के गावे गांवे हल्ला..निरहुआ रिक्शा वाला,निरहुआ रिक्शा वाला..!जैसे गीत से झुमाया। उन्होंने गीत गाते हुए कहा जे न करी गरीब संग इंसाफ हो,ए भैया हम रही ने ओकरा खिलाफ हो..तब चाहे जान जाए,जाए प्राण जाए,नहीं बढल कदम पिछुआला!उनके गीतों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक फिर आशीर्वाद दीजिए ताकि हम लोग बिहार को आगे बढ़ा सके,चमका सकें।

विपक्ष पर चोट,जय श्री राम के नारे के साथ किया अपील जो श्री राम का नहीं ,वो किसी के काम का नहीं

निरहुवा मंच से जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए और लगवाए भी।विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो विरोधी हैं,उनकी भाषा सुन रहे हैं न कैसी है? उन्होंने गीत के माध्यम से कहा जो श्री राम का नहीं ,वो किसी के काम का नहीं!..हिंदू का नहीं,अयोध्या धाम का नहीं।मर्यादा पुरुषोत्तम राम का नहीं,वो किसी काम का नहीं, जो राम लल्ला का हुआ नहीं,वो सात जन्म में होगा जानकी धाम का नहीं !

जनता अब पूरी तरह एनडीए के पक्ष में एकजुट

यूपी के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब पूरी तरह एनडीए के पक्ष में एकजुट है। उन्होंने पहले चरण के मतदान का हवाला देते हुए कहा कि लोगों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक स्थिर और विकासोन्मुख सरकार के प्रति अपनी इच्छा स्पष्ट कर दी है।उन्होंने उपस्थित लोगों से हाथ उठवा कर भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा को जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!