Tuesday, March 10

मेधा और लगन का संगम: रक्सौल के रौनक केशान ने सीए फाइनल में लहराया शानदार सफलता का परचम


रक्सौल।(Vor desk)। प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का बेजोड़ उदाहरण पेश करते हुए रक्सौल शहर के पुराना एक्सचेंज रोड निवासी रौनक केशान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे शहर एवं जिले को गौरवान्वित किया है।
प्रमुख व्यवसायी सह समाजसेवी शिव कुमार केशान के पौत्र और रामकृष्ण केशान उर्फ बंटी एवं नीमा केशान के पुत्र रौनक, बचपन से ही मेधावी रहे हैं।

उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा को सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ाया और कड़ी मेहनत,लग्न से सफलता हासिल की। दसवीं तक की शिक्षा डीपीएस बीरगंज से पूरी की, जिसके बाद प्लस टू की पढ़ाई नीरजा मोदी स्कूल जयपुर से और बी.कॉम की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से हासिल की। दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए, उन्होंने अभूतपूर्व लगन के साथ सीए की तैयारी की और इस कठिन परीक्षा में सफलता की गाथा लिखी।
रौनक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादाजी, दादीजी, पिता बंटी केशान, माता नीमा केशान, चाचा रवि केशान, चाची डॉली केशान और सभी गुरूजनों को दिया है। दादा शिव कुमार केशान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रौनक ने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर परिवार को गौरवान्वित किया है।
रौनक की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन रक्सौल इकाई की अध्यक्षा सोनू काबरा, पूर्व अध्यक्षा वीणा गोयल, बिहार प्रादेशिक सम्मेलन रक्सौल के सचिव सीताराम गोयल, लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ, सीए विजय अग्रवाल, सीए कमल मस्करा समेत कैलाश चंद काबरा, राजकुमार अग्रवाल, रजनीश प्रियदर्शी,अमरनाथ प्रसाद, कमल सर्राफ, सुरेश कुमार, जय भगवान शर्मा, कैलाश केशान, जय प्रकाश सिकारिया, हेमंत जालान, अमित जालान, मनोज जालान, नारायण रूंगटा, मिथुन गुप्ता, मधूसूदन, रीपू सूदन अशोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।उन्होंने कहा है कि रौनक की यह सफलता साबित करती है कि मेधावी छात्र अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!