
रक्सौल।(Vor desk)।भारतीय जनता पार्टी संगठन रक्सौल की जिला महिला मोर्चा की महामंत्री पार्वती तिवारी ने छठ महापर्व की समाप्ति पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए स्थानीय सामाजिक संस्था माहेर ममता पहुँचकर असहाय महिलाओं को अपने हाथों से तैयार मिष्ठान भोजन कराया और सेवा की एक नई मिसाल पेश की।
टीवी पत्रकारिता का कैरियर छोड़कर राजनीति के माध्यम से समाज सेवा का मार्ग चुनने वाली पार्वती तिवारी को पूर्व बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था,जिसके बाद से उन्होंने लगातार अपनी सक्रियता से यह साबित किया है कि वह राजनीति और समाज सेवा दोनों के लिए प्रतिबद्ध हैं। रक्सौल की बहुचर्चित संस्था माहेर ममता में उनकी सेवा भावना अक्सर देखने को मिलती है। छठ पर्व की समाप्ति पर असहायों को भोजन कराने के इस नेक कार्य के दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “अपने लिए तो सभी जीते हैं, लेकिन असहाय के लिए जीना भी जरूरी है।” उन्होंने रक्सौल के सभी सक्षम लोगों से अपील की कि वे समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
