
रक्सौल।(Vor desj)।नेपाल के मधेस प्रदेश सरकार ने इस बार छठ पर्व के अवसर पर दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी देने का निर्णय किया है।
केंद्र सरकार द्वारा छठ पर्व के लिए केवल एक दिन यानी 27अक्टूबर सोमवार को संध्या घाट के दिन को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण, छुट्टी बढ़ाने की मांग हो रही थी।
इसी को देखते हुए, मधेस प्रदेश सरकार ने छठ के पारन28अक्टूबर (दूसरे दिन का अर्घ्य और उपवास तोड़ने का दिन), यानी मंगलवार को भी सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला किया है।
मधेस प्रदेश के मुख्य मंत्री जितेंद्र सोनल के निर्देश पर प्रदेश के गृह, संचार तथा कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को सूचना जारी कर यह जानकारी दी है कि 28अक्टूबर मंगलवार(कार्तिक 11 गते) को छठ पर्व के अगले दिन मधेस प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
