Saturday, March 7

छठ पर्व पर विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान,बिहार के बाहर से आने वाले एक एक बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो ड्रॉप!

रक्सौल।(Vor desk)।छठ पूजा के अवसर पर बिहार के बाहर से आने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की पोलियो ट्रांजिट टीम रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के देख रेख में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, भारत-नेपाल सीमा, आबकारी नाका गेट, कोईरिया टोला चौक और कौड़ीहार चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर दल घूम-घूमकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही है। इसकी जानकारी देते हुए पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार ने बताया की अभियान में कुल आठ (8) दवा पिलाने वाले दल और दो (2) पर्यवेक्षक दल लगाए गए हैं जो पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं।  छठ घाटों पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षित किया जायेगा ।इसकी तैयारी कर ली गई है। यह प्रयास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है और आज तक कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और नाइजीरिया जैसे देशों में अभी भी पोलियो के मामले मौजूद हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। इस छठ अभियान का पर्यवेक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार,, नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डा अमित कुमार जायसवाल, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार,और सामुदायिक उत्प्रेरक सुमित सिन्हा द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!