Sunday, March 8

भाजपा के युवा नेता कमलेश कुमार किया दावा-‘बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा की होगी दुबारा रिकॉर्ड मतों से जीत,जितेंद्र कुशवाहा के बागी तेवर पर कहा-‘अपने तो अपने ही रहेंगे’!

रक्सौल।(Vor desk)।भाजपा के युवा नेता कमलेश कुमार ने दावा किया है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक है और आगामी चुनाव में रक्सौल सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ही जीत होगी। उन्होंने विश्वास जताया है कि सीटिंग विधायक प्रमोद सिन्हा रिकॉर्ड मतों के अंतर से दुबारा विजयी होंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा के हालिया ‘बागी’ तेवर पर बोलते हुए कमलेश कुमार ने कहा कि बड़े भाई जितेंद्र कुशवाहा ‘अपने हैं और अपने ही रहेंगे’। उन्होंने पार्टी के इस मामला के आंतरिक रूप से सुलझ जाने का संकेत देते हुए कहा कि जितेंद्र भाजपा के कर्णधारों में हैं ,उनसे काफी उम्मीदें हैं। कमलेश ने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए विशेष रूप से युवाओं से अपील की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही उनका भविष्य सुरक्षित है। इसलिए, उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे एनडीए को मजबूती प्रदान करें और बिहार की प्रगति और समृद्धि को आगे बढ़ाने के प्रयास में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!