
पटना/रक्सौल।(Vor desk)। आगामी बिहार राज्य विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (SSB) और नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) ने मिलकर एक समन्वित और सहयोगात्मक माहौल में सीमा की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दोनों बलों के बीच मासिक और त्रैमासिक आधार पर समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि आपसी सहयोग को और बढ़ाया जा सके।
SSB और APF के जवान, ‘बेटी और रोटी’ के रिश्ते से जुड़े दोनों देशों के नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को स्थापित करने के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए SSB और APF सीमा पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय करेंगे।
SSB की बड़ी उपलब्धियां:
सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ, SSB ने तस्करों और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ सफल अभियान चलाए हैं। SSB पटना फ्रंटियर मुख्यालय के महानिरीक्षक एन.एच.के. उज्जवल के समग्र नेतृत्व में SSB की कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं (वर्ष 2024 और 2025 के आंशिक आँकड़े):
- अवैध घुसपैठ (Illegal Movement of Third Country Nationals):
- वर्ष 2024: 06 मामले, 09 गिरफ्तारियां।
- वर्ष 2025: 14 मामले, 25 गिरफ्तारियां।
- मादक पदार्थ (Narcotics):
- वर्ष 2024: 244 मामलों में 9316.053 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त, 245 व्यक्ति गिरफ्तार।
- वर्ष 2025: 230 मामलों में 8958.480 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त, 216 व्यक्ति गिरफ्तार।
- हथियार/गोला-बारूद (Arms/Ammunition):
- वर्ष 2024: 17 मामलों में 43 वस्तुएं (18 हथियार, 25 गोला-बारूद) जब्त, 21 व्यक्ति गिरफ्तार।
- वर्ष 2025: 18 मामलों में 182 वस्तुएं (16 हथियार, 164 गोला-बारूद) जब्त, 25 व्यक्ति गिरफ्तार।
- मानव तस्करी (Human Trafficking):
- वर्ष 2024: 137 मामलों में 200 (187 नाबालिग) लोगों को बचाया गया, 107 तस्कर गिरफ्तार।
- वर्ष 2025: 151 मामलों में 271 (261 नाबालिग) लोगों को बचाया गया, 143 तस्कर और जेन जी आंदोलन के दौरान जेल ब्रेक के बाद भागे 3कैदियों को किया गिरफ्तार।
अधिकारियों के मुताबिक,SSB और APF का यह साझा प्रयास न केवल सीमा सुरक्षा को मजबूत कर रहा है, बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक सुरक्षित और विश्वसनीय माहौल बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
