Sunday, March 8

रक्सौल और नरकटिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज से नामांकन शुरू,सभी तैयारी पूरी


रक्सौल, बिहार।(Vor desk)। चुनाव आयोग के निर्देश पर आगामी 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन की प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू हो रही है। इसे लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
मुख्य बातें:

  • नामांकन केंद्र: अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था एसडीओ कार्यालय (रक्सौल विधानसभा) और डीसीएलआर कार्यालय (नरकटिया विधानसभा) में की गई है।
  • सुरक्षा और व्यवस्था: नामांकन केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।एरिया को बास बल्ले से घेर कर बैरिकेडिंग की गई है।सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।
  • प्रतीक्षालय और हेल्प डेस्क: अनुमंडल कार्यालय परिसर में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है। साथ ही, नामांकन पत्रों की जांच के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।
  • अधिकारियों की तैनाती: चुनाव की तैयारी की समीक्षा के लिए रविवार को एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में रक्सौल के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न कोषांग के पदाधिकारी, सीईओ शेखर राज, बीडीओ जयप्रकाश, ईओ डॉ. मनीष कुमार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
  • नरकटिया की तैयारी: वहीं, नरकटिया विधानसभा 12 के कोषांग पदाधिकारियों के साथ रश्मि सिंह ने बैठक की, जिसमें छात्रों के बीडीओ सहित अन्य शामिल हुए।
  • चुनाव पदाधिकारी: रक्सौल विधानसभा -10के निर्वाचन पदाधिकारी एसडीएम मनीष कुमार और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र -12के चुनाव पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता रश्मि सिंह को बनाया गया है।
    नामांकन करने वाले प्रत्याशी, उनके समर्थक और अन्य संबंधित व्यक्तियों को इन चुनाव पदाधिकारियों द्वारा बनाए गए नियमों और व्यवस्थाओं का पालन करना होगा।

जानिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल

कुल सीट: 122
नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
मतदान: 11 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!