
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल बॉर्डर पर स्थित इमिग्रेशन कार्यालय के अधिकारियों ने 4 करोड़ 84 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में वांछित मोहम्मद हाफिद को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,केरल निवासी हाफिद पर बेंगलुरु में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज है। वह थाईलैंड जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन पासपोर्ट जांच में लुक आउट सर्कुलर जारी होने के कारण पकड़ा गया। उसे बेंगलुरु पुलिस को सौंप दिया गया है।
हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने इसकी पुष्टि की है।मोहम्मद हाफिद के खिलाफ साइबर थाना बेंगलुरु में एफआईआर संख्या 100/0 22 दर्ज है, जिसमें आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत मामला चल रहा है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)
