
रक्सौल ।(Vor desk)।पर्सा जिला के बंजारी इलाके से सशस्त्र पुलिस ने चरस की खेप बरामद किया है। मामले में एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गुलाम मोहमद (31वर्ष) के रूप में हुई है, जो भारत के बिहार राज्य में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का रहने वाला है। सशस्त्र पुलिस के डीएसपी पुरनचन्द भट्ट ने बताया कि छिपहरमाई गांवपालिका के वार्ड नंबर 4 बंजारी स्थित भिस्वा–जानकी टोला सड़क खंड पर नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान मोहमद को बीआर 22 जे 3550नंबर की भारतीय मोटरसाइकिल पर सवार पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 9किलो 522ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
रक्सौल।दशहरा पर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने वीरगंज
महानगरपालिका-वार्ड16 के शंकराचार्य गेट से दो युवकों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस कार्यालय पर्सा और पुलिस चौकी इनर्वा की ओर से तैनात डॉग स्क्वायड टीम ने रक्सौल से नेपाल की ओर आ रहे इन दोनों पर शक होने पर उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान नेपाल के चितवन रत्ननगर के कैलाश कार्की(27) के पास से 2.530 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। वहीं, वीरगंज के अशोक वाटिका राहुल सर्राफ (20)की पैंट की जेब से ओनेरेक्स लिखी हुई 100 मिलिलिटर की नशीली कफ सिरप बरामद की गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।जांच और करवाई जारी है।
