Sunday, March 8

राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल का दावा:बिहार में परिवर्तन का मूड बना चुकी है जनता,बनेगी तेजस्वी की सरकार!

रक्सौल।(Vor desk)।बिहार की राजनीति में हलचल तेज है और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल का दावा है कि इस बार जनता ने बड़े बदलाव का मन बना लिया है। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के मौजे चौक और परसौना तपसी सहित कई गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह बात जोर देकर कही।
​श्री जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी, क्योंकि लोग अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन से पूरी तरह ऊब चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि रक्सौल विधानसभा सीट पर भी परिवर्तन की लहर है और इस बार राजद का विधायक जीत हासिल करेगा। उन्होंने राजद और इंडिया गठबंधन की नीतियों को जनता के सामने रखते हुए आश्वासन दिया कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो उनकी प्राथमिकता महिला सम्मान को सुनिश्चित करना और नौजवानों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करना होगा।

उन्होंने मौजे चौक दुर्गा दरबार में दर्शन पूजन के बाद यह भी कहा कि पंडाल से साउंड सिस्टम उठा कर ले जाना यह बताता है कि जन भावना और आस्था से बिहार सरकार का कोई लेना देना नहीं रह गया है।जन प्रतिनिधि भी संवेदनहीन है।शांति सौहार्द पूर्ण पूजा अर्चना के बीच माता के दरबार में जोर जुल्म करने वालों को कोई बचा नहीं सकता,उनका अंत तय है।यह जन संवाद कार्यक्रम राजद के प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार यादव सहित सैकड़ों स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में राजद नेताओं ने बताया कि राजद आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ज़मीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है, रक्सौल से महागठबंधन की जीत तय है।
मौके पर राजद नेता संजय यादव, अरमान आलम, , सरफुद्दीन आलम, सरफराज आलम, एनामुल , राजीव गुप्ता, मुन्ना भाई, जफर इकबाल ,आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!