Saturday, March 7

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का पहला चम्पारण यात्रा होगा ऐतिहासिक होगा,तैयारी पूरी:पर्यवेक्षक दयानन्द सिंह

रक्सौल/मोतिहारी।(Vor desk)।कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी 26सितम्बर शुक्रवार को बिहार दौरे पर आएंगी। वो 12 बजे पटना के सदाकत आश्रम में 2000 महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। इसके बाद मोतिहारी पहुंचेंगी, जहां गांधी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी बिहार में पहली बार कोई कार्यक्रम कर रही हैं। इससे पहले वो अगस्त में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं।

गांधी की कर्म भूमि मोतिहारी के पहले दौरे पर प्रियंका पर सबकी नजर

पहली बार प्रियंका गांधी, महात्मा गांधी की कर्मभूमि मोतिहारी पहुंचने वाली हैं। उनकी ‘हर घर अधिकारी रैली’ के लिए गांधी मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रियंका गांधी दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन उतरेंगी और वहां से सीधे रैली स्थल जाएंगी। इस दौरान करीब 3000 महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

रक्सौल से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता,समर्थक मोतिहारी प्रियंका गाँधी की सभा में करेंगे कूच:दयानन्द सिंह दुसाध

मोतिहारी के कार्यकम की तैयारी चम्पारण स्तर पर हुई है। रक्सौल में भी कांग्रेस के पर्यवेक्षक दयानन्द सिंह दुसाध रक्सौल टीम के साथ कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटे दिखे।इस क्रम में श्री दुसाध नें जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गाँधी जी की सत्याग्रह की भूमि चम्पारण के मोतिहारी गाँधी मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री सांसद सांसद श्री मति प्रियंका गाँधी जी का सभा 26 सितंबर को प्रस्तावित है
श्री मति प्रियंका गाँधी का यह पहला चम्पारण यात्रा है जो ऐतिहासिक होगा।
इसको सफल बनाने में कांग्रेस के भी सभी संभावित प्रत्याशी और संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ जुटे हुए है। सभी अपने अपने समर्थकों के साथ हजारों की संख्या में मोतिहारी पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।विधानसभा चुनाव के मद्दे नज़र ये सभा काफ़ी महत्वपूर्ण होगा और इसी सभा से अचेत नीतीश सरकार जो बीजेपी के पास अपना जमीर गिरवीं ऱख दिया है को उखाड़ फेंकने का शंखनाद होगा।टीम में कांग्रेस नेता हाफिज अंसारी, मोहम्मद असलम,डा गौतम कुमार ,नुरुल्लाह खान,अखिलेश दयाल,दीपक गुप्ता,मनोरंजन तिवारी ,गणेश गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं।

प्रियंका गांधी की चर्चा से बीजेपी होगी बेनकाब

कांग्रेस नेता नुरुल्लाह खान ने कहा कि प्रियंका गांधी को महिलाओं सहित युवाओं का समर्थन मिल रहा है,जिसकी छटपटाहट बीजेपी में दिखेगा और प्रियंका गांधी के बाद अब दिल्ली से भी महिला नेत्रियां बिहार आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!