Saturday, March 7

रक्सौल:नहर में कूदे नेपाली युवक की हो रही तलाश,अब तक अता पता नहीं!

रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के कौड़ीहार चौक के पास घोड़ासहन नहर में एक युवक के कूदने से अफरा-तफरी मच गई।घटना दुर्गा पूजा के लिए बने पंडाल के पास लचका पुल एरिया में घटी ।स्थानीय लोगों और पुलिस ने नहर में तलाश की, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक की पहचान उमेश कुमार कानू (50वर्ष)के रूप में हुई है, जो नेपाल के परसा जिला के बहुदरमाई नगरपालिका-वार्ड 5भौंराटार गांव का निवासी बताया जा रहा है।

युवक ने नहर में कूदने से पहले अपने कपड़े, मोबाइल, और आई कार्ड निकालकर रख दिए थे। इसके बाद वह नहर में कूद गया और गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने नहर में तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।

लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि युवक के घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा, जिससे गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू की है। जब तक युवक का शव नहीं मिल जाता, तब तक यह मामला सस्पेंस बना रहेगा। पुलिस और स्थानीय लोग युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

परिवार में कोहराम

उमेश साह कानू आज सुबह लगभग 10 बजे घर से वृंदावन धाम जाने के लिए निकले थे। लेकिन शाम करीब 4 बजे भारत से फोन आने के बाद परिवार को इस घटना के बारे में पता चला।घटना के बाद परिवार शोकाकुल हो गया है। वह बारा जिला के कलैया नापी शाखा कार्यालय में कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!