
रक्सौल ।(Vor desk)। पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के कांग्रेस ज्वाइन करने से पार्टी में भी खलबली मची हुई है।इस बीच कांग्रेस नेता डा गौतम कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पार्टी ज्वाइन करने से टिकट कन्फर्म नहीं हो जाता।उन्होंने कहा कि रक्सौल में सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाहें फैलाई जा रही है कि आज नरकटिया विधानसभा से जदयू के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद का कॉंग्रेस ज्वाइनिंग के साथ टिकट कन्फर्म माना जा रहा है l
पटना सदाकत आश्रम रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वर्षों से पार्टी में कार्य कर रहे कार्यकर्ता आज इस तरह की खबर को सुनकर हतोत्साहित है कि एनडीए का लोग अचानक आ कर टिकट ले लेगा।उन्होंने कहा कि यह तो कार्यकर्ताओं के भावनाओं से खिलवाड़ होगा।
डॉ गौतम ने कहा कि पार्टी ज्वाइनिंग करना और टिकट लेना दोनों दो चीजें हैं।पार्टी में टिकट लेने के लिए कई प्रोसेस से गुजरना पड़ता है, इसलिए कार्यकर्ता हतोत्साहित न हो। टिकट जब भी मिलेगा किसी कार्यकर्ता को ही मिलेगा और शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं के साथ कभी नाइंसाफी नहीं होने देगा। चूंकि कार्यकर्ताओं के मेहनत और लगन के बदौलत ही कॉंग्रेस फिर से मजबूत हो रही है।उन्होंने कहा कि पूरा मामला कांग्रेस आलाकमान तक जाएगा।मुझे विश्वास है कि फैसला कार्यकर्ताओं के पक्ष में ही होगा।
