Friday, April 24

रक्सौल में 20 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार

रक्सौल।(Vor desk)। बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में पुलिस टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर हरैया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 20 बोतल प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष किसन पासवान ने बताया कि पुलिस टीम ने डंकन अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका। तलाशी के दौरान, तुमड़िया टोला निवासी उत्तम गिरि और अमर पटेल के पास से ये प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं, जिन्हें वे कहीं डिलीवर करने जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!