Sunday, March 8

तीन वर्षों से गैरकानूनी रूप से बिना वीजा के भारत में रह रहा सूडानी नागरिक रक्सौल बोर्डर से गिरफ्तार, नेपाल जाने के दौरान आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ा!

रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर के रक्सौल में विदेशी घुसपैठ के मामले में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है।सोमवार को एक सूडानी नागरिक मुर्तदा कमल हामिद मोहम्मद को भारत में गैर-कानूनी रूप से रहने के आरोप में पकड़ा गया है। यह व्यक्ति बिना वैध वीजा के भारत में पिछले तीन वर्षों से रह रहा था और उसका पासपोर्ट संख्या पी 09193792 ,जिसकी वैधता 21मार्च 2022से 20मार्च2032 तक है,में कोई वैध वीजा या भारत आगमन का इमिग्रेशन स्टाम्प नहीं था। मूर्तदा सोमवार को शाम पांच बजे नेपाल के लिए डीपार्चर क्लियरेंस के लिए रक्सौल स्थित आव्रजन कार्यालय पहुंचा,जहां जांच में सारा मामला सामने आया और आव्रजन अधिकारियों ने नियंत्रण में ले लिया।

मुर्तदा कमल हामिद मोहम्मद वर्ष 2018 से भारत में था और उसने Starex University, Gurugram में BCA की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर प्रवेश किया था। उसका वीजा 20 दिसंबर 2022 तक वैध था, लेकिन पिछले करीब तीन वर्षों से अब वह बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था।

इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई के लिए मुर्तदा कमल हामिद मोहम्मद को पूर्वी चंपारण के हरैया थाना को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई भारत की सीमाओं की सुरक्षा और विदेशी घुसपैठ को रोकने के लिए सरकार और संबंधित एजेंसियों की सख्ती को दर्शाती है।

इस बारे में हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि मामले में अग्रतर कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!