Saturday, March 7

रक्सौल में कंटेनर ट्रक के ठोकर से महिला की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, रक्सौल प्रशासन ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया!

रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू दिल्ली सड़क खंड अंतर्गत आइसीपी बाइपास सड़क के पास स्थित आबकारी चेकपोस्ट के सामने रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।पति पत्नी बाइक पर सवार थे,इसी बीच तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी।हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्वजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क अवरुद्घ कर दिया और टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया।उनकी नाराजगी थी कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं है और भारी वाहनों के चालक लापरवाह हैं,जिस पर कोई नियंत्रण नहीं रहने से दुर्घटनाएं हो रही है।केवल बाइक चालक पर कड़ाई होती है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है।मामले के उग्र होने की सूचना के बाद पहुंचे एसडीओ मनीष कुमार ने समझा बुझा कर मामले को शांत कराया।इस क्रम में कुछ देर के लिए सड़क जाम की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि रक्सौल से मोतिहारी की ओर जा रही तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक घटना घटी।कंटेनर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान रक्सौल के वार्ड19 के कॉलेज रोड अंतर्गत शिवपुरी मोहल्ला निवासी रवि कुमार गुप्ता की पत्नी सुषमा देवी के रूप में हुई है। हादसे में घायल रवि कुमार गुप्ता का इलाज स्थानीय अस्पताल के आईसीयू में जारी है।

सूचना मिलते ही डीएसपी मनीष आनंद व रक्सौल थाना के पुलिस अधिकारी सदल बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं, वार्ड पार्षद सह राजद नेता सोनू गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और सांत्वना दी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।चालक को नियंत्रण में ले कर आवश्यक कारवाई किए जाने की सूचना है।एसडीओ मनीष कुमार ने आश्वासन दिया है कि रोड एक्सीडेंट रुल के तहत मुआवजा मिलेगा।जहां दुर्घटना हुई है वहां तीन तरफ से सड़क मिलती है,जहां,सुरक्षा और बैरिकेटिंग के उपाय किए जाएंगे।उन्होंने बाइक सवार लोगों से हेलमेट पहनने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!