
रक्सौल।(Vor desk)।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रामगढ़वा पुलिस ने अहिरौलिया पंचायत के बिनवलिया गांव में छापेमारी कर अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई आरजेडी कार्यकर्ता हृदयनंद यादव के घर पर की गई।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक पिस्टल और एक देशी एक नाली बंदूक जब्त की। पुलिस ने आरोपी हृदयनंद यादव की मां लालमुनि देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हृदयनंद यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने हथियार बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हृदयनंद यादव के घर अवैध हथियारों का भंडारण किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियार रखने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस छापेमारी दल में सुगौली इंस्पेक्टर अशोक पांडेय, पीएसआई सुमित कुमार, अजित सिंह, रामेश्वर राम, रेणु कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।इधर,चर्चा है की हृदयानंद रामगढ़वा निवासी जिलास्तरीय राजद नेता का बॉडीगार्ड और करीबी है।वहीं,पूछने पर राजद के जिलाप्रवक्ता रवि मस्करा ने हृदयनंद यादव के राजद में किसी पद पर होने से इनकार किया है।
