Sunday, March 8

रक्सौल में नेपाली शराब तस्करों की बाइक ने मारी दादी-पोता को ठोकर,हादसे के बाद तस्कर फरार, महिला का पैर टूटा, इलाज जारी!

रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के नौकाटोला इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब नेपाली शराब तस्करों की तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसके दो साल के पोते को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक नंबर BR 05 AF 2112 ने नजमा खातून (45) और उनके दो वर्षीय पोते अब्दुल्ला को बुरी तरह घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत गम्हरिया चौक की एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया। नजमा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रक्सौल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका एक पैर टूट गया है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके से नेपाली शराब की कस्तूरी ब्रांड से भरा एक बैग बरामद किया, जिससे यह पुष्टि हो गई कि बाइक सवार दोनों युवक शराब तस्कर थे। दुर्घटना के बाद एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा इलाज के दौरान अस्पताल से भाग निकला।
पुलिस ने बाइक और शराब को जब्त कर लिया है, लेकिन फरार तस्करों की पहचान नहीं हो नहीं पाई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!